{"_id":"5a0dd2454f1c1b78548bd7c1","slug":"non-alcoholic-beverage-recovered-from-the-car-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार से गैर प्रांत की शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार से गैर प्रांत की शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब के साथ पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
सांडी। गश्त पर निकली पुलिस टीम को गुरुवार की अलल सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। सांडी हाइवे बिलग्राम पर पुलिस जीप को गश्त करता देख एक चालक कार को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 12 पेटी गैर प्रांत की शराब बरामद हुई। पुलिस ने माल समेत कार को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कार में रजिस्ट्रेशन पेपर मिले हैं, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर निकाय चुनाव के मद्देनजर शरह व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई। गुरुवार की अलल सुबह करीब पांच बजे सांडी बिलग्राम हाईवे पर पुलिस जीप पेट्रोलिंग कर रही थी। ग्राम कत्ल पुरवा के पास पुलिस जीप को देखकर एक युवक को कार को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। शक होने के पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तलाशी के दौरान गाड़ी से 12 पेटी पंजाब प्रांत की शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार व शराब को कब्जे में ले लिया। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि गाड़ी में निकले कार के रजिस्ट्रेशन पेपर पर भूपेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बाला जी पुरम कादरी गेट फर्रुखाबाद का नाम अंकित है। पेपर के आधार पर गाड़ी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन