{"_id":"591b47a64f1c1bd529f227ae","slug":"nipania-baba-s-ashram-collective-misdeeds-from-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपनिया बाबा का आश्रम में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निपनिया बाबा का आश्रम में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 17 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
निपनिया बाबा आश्रम जहां पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
- फोटो : amarujala
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव स्थित निपनिया बाबा का आश्रम में तांत्रिक ने दो साथियों के साथ किशोरी के साथ दो बार सामूहिक बलात्कार किया। दोनों को आश्रम में कई घंटे तक बंधक भी रखा गया। रविवार को किसी तरह मां बेटी घर पहुंची और मंगलवार को कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तांत्रिक और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय दलित बिरादरी की किशोरी कई महीने से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव के बाहर निपनिया बाबा का आश्रम है। इस आश्रम में गांव का मुकेश झाड़-फूंक करता है। 12 मई को मुकेश किशोरी के गांव पहुंचा और किशोरी के पिता से मुलाकात की। किशोरी के पिता ने उसे बेटी की बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
घर पहुंचकर मुकेश ने किशोरी को देखा और उस पर प्रेत बाधा होने की बात कही। पिता ने प्रेत बाधा निवारण का उपाय पूछा तो मुकेश ने किशोरी को आश्रम ले चलने को कहा। पिता किशोरी को लेकर मुकेश के साथ आश्रम पहुंच गया। मुकेश ने किशोरी की झाड़-फूं क कर भभूत आदि दी। उसने किशोरी को 14 मई को फिर आश्रम लाने की बात कही। 14 तारीख को मुकेश ने किशोरी के पिता को फोन कर बेटी को लाने आश्रम लाने को कहा।
विज्ञापन
पिता बीमार था, इसके चलते मां किशोरी को टेंपो से लेकर जहानीखेड़ा पहुंची। वहां मुकेश बाइक लेकर मां-बेटी का इंतजार कर रहा था। वह बाइक से दोनों को आश्रम ले गया। आश्रम पर दो अन्य युवक मौजूद थे। मुकेश ने मां को बाहर बैठा दिया और किशोरी को आश्रम में झाड़ियों के पीछे लेकर चला गया। वहां मुकेश और उसके दोनों साथियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने किशोरी और उसकी मां को बंधक बना लिया।
रात में फिर तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह मुकेश और उसके साथियों के चंगुल से छूटकर किशोरी व उसकी मां घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। मंगलवार को किशोरी पिता के साथ पिहानी कोतवाली पहुंची और मुकेश व दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी।
इस पर सीओ श्यमाकांत त्रिपाठी और कोतवाल पवन त्रिवेदी आश्रम पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था। कोतवाल ने बताया कि मुकेश और दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व हरिजन एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तालाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निपनिया बाबा आश्रम झाड़ फूंक के लिए क्षेत्र में मशहूर है, यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।