फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Music on demand was the controversy, the young man shot

गाने की फरमाइश पर विवाद, युवक को गोली मारी

Fri, 14 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Fri, 14 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Music on demand was the controversy, the young man shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरामुल्ला में बुधवार देर रात मुंडन कार्यक्रम के दौरान डीजे में गाने की फरमाइश पर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष क ी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरामुल्ला निवासी जयपाल कुशवाहा के पुत्र अंकित का बुधवार को मुंडन हुआ था। रात में डीजे लगवाया था तथा नृत्यकी को बुलाया था। इसी  दौरान मोहल्ला निवासी हरिशंकर उर्फ छोटे लाल (27) पुत्र चंद्र प्रकाश ने एक गाने की फरमाइश की तो लोगों ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान लाइट चली गई। इससे भगदड़ मच गई। अंधेरा होने पर किसी ने गोली चला दी। लाइट चालू की गई तो हरिशंकर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


गोली उसके सीने में लगी थी। चंद्र प्रकाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिशंकर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला निवासी जयपाल, छोटे, डालचंद व अंबर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed