फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Molasses trader abducted son killed

गुड़ व्यापारी के बेटे को अगवा कर मार डाला

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Molasses trader abducted son killed
लहना नहर पुल पर मछुआरों को निर्देशित करते कोतवाल - फोटो : amar ujala

पिहानी। क ोतवाली क्षेत्र निवासी गुड़ व्यापारी के बेटे का शुक्रवार को अपहरण कर लिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने युवक का अपहरण और धारदार हथियार से हत्याकर शव नहर में फेंकने की बात कही है। मंगलवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम खोजबीन कराई पर नहर में शव नहीं मिला।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली के मोहल्ला भाटन टोला निवासी नरेश गुप्ता गुड़ के व्यापारी हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नितीष गुप्ता एलआईसी में हैं। जबकि छोटा बेटा निमिष गुप्ता (24) पिता के साथ ही कारोबार देखता है। शुक्रवार शाम को वह घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता है। शुक्रवार देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को फिक्र हुई।
विज्ञापन


परिजनों शनिवार तक तिमिष की खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। रविवार को नरेश गुप्ता ने कोतवाली में निमिष के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन चालू की थी। सुरागरसी में पुलिस को सोमवार को उसके साथियों के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली थी। पुलिस ने सोमवार को कुछ आरोपियों को जो कि निमिष के दोस्त हैं  हिरासत में लेकर पूछताछ कड़ाई से पूछताछ क ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने युवक क ी धारदार हथियारों से काटकर हत्या करने शव को कई टुकड़ों में काटने की बात कही थी। हत्यारोपियों ने लेहना पुल के पास नहर में शव फेंकने की बात कही। इसके चलते मंगलवार को सुबह 10 बजे सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी, कोतवाल पवन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नहर में शव की खोजबीन कराई।

खबर लिखे जाने तक नहर में शव बरामद नहीं हुआ है। कोतवाल ने बताया कि शव बरामद होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि लापता युवक के पिता की की तहरीर पर सूरज निवासी भाटन टोला, तुषार अंकुर वाजपेई निवासी मोहल्ला मिश्राना और राहुल निवासी लखनऊ के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुमशुदा निमिष गुप्ता के अपहरण के आरोपी अंकुर वाजपेई पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार वाजपेई के पुत्र हैं। उनके भाई कुशी वाजपेई ने पुलिस महानिदेशक को भेजे गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि यह पूरी कार्रवाई राजनैतिक दबाव मेें की गई है। 26 दिसंबर को उसके भाई अंकुर वाजपेई को पुलिस दुकान से उठा ले गई थी। इसके बाद चौबीस घंटे तक गायब रखा गया और अब उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटन टोला निवासी निमिष गुप्ता के  अपहरण  में पिता ने दोस्तों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।  चर्चा है कि लेनदेन को लेकर ही निमिष का अपहरण किया गया था। मांग पूरी न होने पर साथियों ने उसक ी जान ले ली है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण व आगे की वारदात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed