फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Misbehavior with women who were planting fodder

चारा काटने खेत गई महिला से दुष्कर्म

Wed, 08 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 08 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with women who were planting fodder
RAPE - फोटो : प्रतीकात्मक

लोनार।  थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव की महिला ने गांव के दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा, लेकिन मेडिकल नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को लोनार कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह खेत पर चारा काटने गई थी। उसके खेत में खड़ी फसल से सतीश सिंह के पुत्र मनोज और प्रमोद पंपिंगसेट लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


पंपिंगसेट   करने पर महिला ने उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला चारा काटने लगी। उसका आरोप है कि इस दौरान प्रमोद ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने मंगलवार को थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पिता सतीश का कहना है कि रास्ते से निकलते समय पंपिंग सेट महिला के खेत में गिर गया था। इससे वह विवाद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि महिला का देवर प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हम लोगों ने उसका समर्थन नहीं किया था।

इससे महिला के परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में झूठा आरोप लगाया जा रह है। कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


पीड़ित को जिला महिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन मंगलवार को मेडिकल नहीं हो पाया। बुधवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed