फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six arrested in connection with a burglary at the home of advocate Balwant Singh

Karnal News: अधिवक्ता बलवंत सिंह के घर पर चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in connection with a burglary at the home of advocate Balwant Singh
कुरुक्षेत्र। अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के सेक्टर-7 स्थित घर पर 20 मार्च को करीब 20 लाख की चोरी की चर्चित वारदात पुलिस ने सुलझा ली है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने आरोपी कमल उर्फ सन्नी, पिर्यांशु उर्फ प्रिंस निवासी पानीपत, राजीव उर्फ बोबी उर्फ दादा निवासी रोहिणी दिल्ली व शिव कुमार उर्फ शिब्बा निवासी सोनीपत को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मामले में शामिल आरोपी राकेश उर्फ बॉक्सर व रमन निवासी ओचंदी दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 किलो 180 ग्राम चांदी, आठ चांदी के नोट सिक्का, चांदी का मोर, 1.85 लाख रुपये बरामद किए। आरोपियों ने चोरी के चार लाख 50 हजार रुपये से थार गाड़ी भी खरीद ली थी, थार भी बरामद कर ली गई। अपराध अन्वेषण शाखा प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि बलवंत सिंह वालिया 21 मार्च को इस संबंध में शिकायत दी थी। सीआइए 1 व 2 की टीमें इसकी जांच कर रहीं थीं। जांच के दौरान ही पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


चोरी के बाद लूट भी की थी

वरिष्ठ अधिवक्ता के घर चोरी की वारदात के बाद छह अगस्त की रात को बदमाशों ने लूट के बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारों से लैस नकाबपोश करीब 20 लाख रुपए की नगदी डेढ़ से 2 किलो सोने के जेवरात व करीब 4 किलो चांदी के बर्तन व मूर्तियां लूट ले गए थे। जाते समय बदमाश अधिवक्ता को पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed