{"_id":"58b468f34f1c1b7c05830a92","slug":"milky-eye-muffler-tied-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख पर मफलर बांधकर दूधिये को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंख पर मफलर बांधकर दूधिये को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। लखनऊ से दूध बेचकर लौट रहे दूधिये को रविवार रात गाजू रेलवे क्रॉसिंग पर तीन बदमाशों ने आंखों पर मफलर बांधकर लूट लिया। सुबह पीड़ित ने भाई के साथ थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ का कहना है कि लूट हुई थी तो रात में आते देरे से क्यों आए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कछौना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के मजरा विलौनी निवासी सत्तार दूध का कारोबार करता है। वह रोज दूध लेकर ट्रेन से लखनऊ जाता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह कछौना स्टेशन पर उतरा। यहां से साइकिल से गांव जा रहा था।
गाजू गांव रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से सत्तार सड़क पर खड़ा हो गया। इसी बीच तीन लोग पीछे से आए। सत्तार कुछ समझ पाता इससे पहले उन्होंने सत्तार की आंखों पर मफलर बांध दिया। इसके बाद बदमाश सत्तार की जेब से 6 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
सत्तार ने घर जाकर परिजनों को लूट की जानकारी दी। सुबह वह भाई आजाद के साथ थाने जा रहा था। फाटक के पास उसे मोबाइल पड़ा मिल गया। आजाद ने लूट की तहरीर थाने में दी है। कोतवाल ओ पी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अगर लूट हुई थी तो पीड़ित को रात में ही थाने आना चाहिए था। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।