फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   milk trader murder due to love affare

प्रेम प्रसंग में हुई थी दूध कारोबारी की हत्या

Sat, 23 Jun 2018 11:45 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sat, 23 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
milk trader murder due to love affare
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

 देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आशा नगर में मरघट वाली बगिया में दूध कारोबारी की हत्या दोस्त ने ही अपने भाइयों संग मिलकर की थी। बहन संग प्रेम प्रसंग के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड के निकट नक्खासा बाजार निवासी मुकेश यादव (30) पुत्र सियाराम यादव की शुक्रवार दोपहर में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक के बड़े भाई ज्ञानेंद्र यादव ने रईस, नसीम और वसीम समेत छह लोगाें को नामजद कर 12 लोगाें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती दौर में हत्या की वजह गत वर्ष नवंबर में हुआ आपसी विवाद माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से कुछ अहम जानकारियां जुटाईं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वसीम पुत्र रईस निवासी खगेश्वर पुरवा को देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारों से वार्ता में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान वसीम ने बताया कि मुकेश यादव उसका अच्छा दोस्त था। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। मुकेश का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग गत मार्च से चल रहा था। शुक्रवार सुबह वसीम ने बहन को मुकेश के साथ बात करते देख लिया था। इस पर वसीम का खून खौल गया और उसने फोन कर मुकेश को बगिया में बुलाया। वहां अपने भाई नसीम, पिता रईस व अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वसीम के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू, एक मोबाइल फोन, टूटा हुआ सिम बरामद किया है। घटना के समय पहनी गई शर्ट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसपी ने बताया कि कुछ नामजदगी गलत पाई गई हैं, उनके नाम विवेचना में हटा दिए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed