{"_id":"5a8c5b014f1c1b410b8ba140","slug":"married-women-hang-herself-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
हरदाेई
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा के मजरा घोड़ीथर में विवाहिता ने खुद को कमरे में बंदकर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मजरा घोड़ीथर निवासी प्रवीण कुमार मंगलवार सुबह गांव में ही घूमने चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी सुमन (24) कंडा पाथकर वापस आई और खुद को घर के अंदर कमरे में बंद कर लिया। कमरे में ही साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर को घर पहुंचे प्रवीण ने दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने और एक साल की पुत्री के रोने पर उसे शंका हुई। उसने आसपास के ग्रामीणों बुलाया और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर उसे पत्नी सुमन फांसी पर लटकती मिली। ये देखकर उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों के साथ उसने सुमन को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमन के चचेरे ससुर रामचंद्र ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुमन का मायका सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन