{"_id":"59f60d5a4f1c1b79548b9df4","slug":"married-women-deadbody-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
हरदाेई
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजुआखेड़ा में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर के अंदर सीढ़ी के डंडे पर फंदे से लटकता मिला। भाई ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने के कारण बहन की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव सीढ़ी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिहानी पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सीतापुर के छेहलिया गांव निवासी यदुवीर ने बेटी मीना देवी (35) की शादी करीब 12 साल पहले गजुआखेड़ा निवासी रमेश के साथ की थी। उसकी एक आठ वर्षीय बेटी सोनम है। मीना के भाई बृजेश ने बताया की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उनकी मांग को पूरा करने में मना कर दिया था। इसके बाद से ससुरालीजन मीना को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। मीना ने इस संबंध में कई बार फोन बताया था। इस पर उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया था। बृजेश ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे रमेश ने फोन कर मीना के फांसी लगाकर जान देने की जानकारी दी। इस पर गांव के लोगों के साथ देर शाम गजुआखेड़ा पहुंचा था। मीना का शव सीढ़ी पर ऊपर के तीसरे डंडे से दुपट्टे से लटकता मिला। बृजेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। बृजेश ने ससुरालीजनों पर बाइक की मांग पूरी नहीं होने के कारण मीना की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव फंदो पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मीना के पति का कहना है कि घरेलू कामों को लेकर दोपहर में उससे विवाद हुआ था। इस पर उसे डांट दिया था। शाम को वह बाजार चला गया था। मीना घर पर अकेली थी। डांट से क्षुब्ध होकर ही उसने फांसी लगाई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा तहरीर मिलने पर छानबीन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।