{"_id":"5a8c5bea4f1c1b91268bb63f","slug":"married-women-burn-herself-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
हरदाेई
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मार्चरी के बाहर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायं राघव में विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायं राघव निवासी मनोज कुमार की पत्नी रामचहेती (28) ने सोमवार देर शाम घर के अंदर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे जलता देख पति मनोज कुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक रामचहेती की मौत हो चुकी थी। मनोज ने बताया कि बड़े भाई सकटे और भाभी छोटी बिटिया से पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज रामचहेती ने खुद को आग लगा ली। उधर रामचहेती के पिता अल्लीपुर निवासी गजराज ने बताया कि पति के अवैध संबंधों से रामचहेती परेशान थी। आपत्ति करने पर मनोज, सकटे और छोटी बिटिया ने मिलकर उसे जलाकर मार डाला। लोनार के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन