फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman died under suspicious condition in sarjupur

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition in sarjupur
डेमो - फोटो : demo pic
हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरजूपुर दुर्जना गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए फांसी पर लटकाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर निवासी सुरेश ने बेटी मंजू (30) की शादी तीन साल पहले सरजूपुर दुर्जना निवासी संदीप के साथ हुई थी। उसके  डेढ़ साल की एक पुत्री है। गुरुवार रात मौत हो गई। सूचना पर सुरेश सरजूपुर पहुुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने हरपालपुर थाने में सूचना देकर दहेज के लिए मंजू को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। हरपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मंजू का शव जमीन पर पड़ा था। सुरेश का आरोप था कि संदीप ने दहेज में कार की मांग क ी थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन मंजू क ो मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। कई महीने मंजू मायके में रही। दो महीने पहले संदीप उसे लेकर आया था।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि गुरुवार 11 बजे संदीप ने फोन करके मंजू की दिमागी बुखार से मौत होने की जानकारी दी थी। संदीप का कहना था कि मंजू को बुखार आ रहा था। निजी डाक्टर से उसको दवा दिलवाई थी। रात में हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क ोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed