फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   killed elder brother in fyring

बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Feb 2018 11:57 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 23 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
killed elder brother in fyring
लज्जाराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलसर हिलन में शराब पीने के दौरान संपत्ति को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई की  गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य भाई छर्रा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

ग्राम बिल्सर हिलन निवासी कल्लू उर्फ लज्जाराम (40) पुत्र रामभरोसे आठ भाई हैं। इनके बीच एक बहन पूनम है। सात मार्च को पूनम का तिलक जाना है। इसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे लज्जाराम उर्फ कल्लू, उसका छोटा भाई रामकिशोर उर्फ गुड्डू अन्य रिश्तेदारों के साथ घर के बाहर ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान शादी की तैयारियों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बीच खाली पड़ी जगह के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। रामकिशोर उर्फ गुड्डू घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। उसने बड़े भाई लज्जाराम पर गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही लज्जाराम गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे भाई नंदराम के भी एक छर्रा लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष महेशपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीओ शाहाबाद रविंद्र सिंह को घटना के बारे में बताया। पाली थानाध्यक्ष डीपी सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को रामकिशोर के खेत में छिपे होने की जानकारी मिली। नाकेबंदी की तो भागने के प्रयास में रामकिशोर पकड़ा गया। पुलिस ने शाम लगभग साढ़े सात बजे शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी जावित्री के अलावा चार बच्चे हैं। जावित्री गर्भवती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed