{"_id":"578a78964f1c1b027d140ed4","slug":"killed-daughter-for-not-delivering-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं देने पर बेटी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना नहीं देने पर बेटी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के शरमा गांव में खाना नहीं देने पर शनिवार सुबह पिता ने कुदाल से बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। मृतका के पति की सूचना पर गांव आ रही पुलिस ने आरोपी को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाली थाना क्षेत्र के गांव अली हाजीपुर निवासी रामसागर (70) ने बेटी शशि(40) की शादी 15 साल पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शरमा गांव निवासी नोखेलाल उर्फ नोखई के साथ की थी। पत्नी की मौत होने के बाद रामसागर करीब पांच साल से अपनी बेटी के घर रहने लगा। शनिवार सुबह नोखई मजदूरी करने चला गया था। उसके दोनों बच्चे आशीष (13) और नीरज (6) स्कूल गए थे।
सुबह करीब 9 बजे शशि घर में खाना बना रही थी। रामसागर घर पहुंचा और शशि से खाना मांगा। उसने थोड़ी देर में खाना देने की बात कही। इस बात पर पिता-पुत्री में कहासुनी हो गई। गुस्साए रामसागर ने पास रखी कुदाल उठाकर शशि पर हमला कर दिया। गले में कुदाल घुसने से शशि की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत से हक्का-बक्का रामसागर कुदाल लेकर भाग निकली।
विज्ञापन
रक्तरंजित कुदाल लेकर रामसागर को भागता देख ग्रामीणों ने नोखई को सूचना दी। इस पर वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। गांव आ रही पुलिस को रास्ते में ही रामसागर दिख गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।