{"_id":"58af24e54f1c1ba03fb2368e","slug":"killed-and-refused-to-defecate-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में शौच से मना किया तो मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में शौच से मना किया तो मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव मेें गुरुवार को गेहूं के खेत में शौच करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसान की पत्नी ने बाप-बेटे समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
भदेउरा गांव निवासी कृष्णपाल (45) पुत्र झब्बू बटाई पर खेती करता था। उसने गांव के टिल्लू और बबलू की करीब सात बीघा जमीन बटाई की थी। इसमें गेहूं की फ सल खड़ी है। गुरुवार सुबह कृष्णपाल खेत में गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का शिवनंदन शौच के लिए खेत में गया। कृष्णपाल ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद की जानकारी पर शिवनंदन का पिता मुनेश्वर भी परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पिता-पुत्र ने कृष्णपाल की पिटाई कर दी। इससे कृष्णपाल बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुन परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर पिता-पुत्र भाग निकले। परिजनों ने यूपी 100 को सूचना दी।
पुलिस ने घायल कृष्णपाल को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृष्णपाल की पत्नी लीलावती ने शिवनंदन और उसके पिता मुनेश्वर समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ हरियावां श्यामाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।