फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanjron by pelting police scuffle

कंजरों ने किया पथराव, पुलिस से हाथापाई

Sun, 29 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 29 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kanjron by pelting police scuffle
महिलाओं से जानकारी लेते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे। - फोटो : amarujala

कछौना। क्षेत्र के नटपुरवा में पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ने के लिए छापेमारी की। मुखबिरी के शक में कंजरों ने गांव के एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस से हाथापाई भी की। पथराव में दो लोग घायल हो गए और एक गाड़ी भी टूट गई। सूचना पर एएसपी, सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किया।

विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के नटपुरवा की कंजर बस्ती में पुलिस को कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने गांव में छापेमारी की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कंजरों को गांव के रामेंद्र सिंह पर पुलिस की मुखबिरी का शक हो गया। इस पर उन्होंने शाम करीब चार बजे रामेंद्र के घर पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंचने पुलिस ने जैसे तैसे कंजरों को शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के जाने के बाद शाम को फिर कंजरों ने घर पर हमला बोल दिया। इस बार घर पर जमकर पथराव भी किया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावरों में शामिल महिलाओं ने सिपाहियों से हाथापाई कर दी। पथराव में रामेंद्र व उनका भाई अमरेंद्र घायल हो गए और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ बघौली परमहंस यादव, कोतवाल संडीला उमाशंकर उत्तम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए अड़ गए। इस पर एएसपी ने दोनों पक्षों से तहरीर देने को कहा है। एएसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed