{"_id":"59ca96464f1c1bf3538b497c","slug":"jwellery-theft-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी
हरदाेई
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता भगत सहाय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में सोमवार रात चोरों ने एक घर से जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। परिजन बीमार बहू का इलाज कराने दिल्ली गए हैं। मंगलवार सुबह पड़ोसी भाई ने ताला टूटा देखा तो फोन पर चोरी की सूचना दी। गांव पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी भगतसहाय तिवारी पुत्र लज्जाराम तिवारी की बहू प्रतिमा पत्नी हरदेश दस दिन पहले गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। परिजन उसका इलाज कराने दिल्ली गए थे। मकान में ताला बंद था। भगतसहाय के छोटे भाई ब्रह्मानंद का मकान उनके सामने ही बना है। मंगलवार सुबह ब्रह्मानंद ने भगतसहाय के मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। वह अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने भगतसहाय को इसकी जानकारी दी। मंगलवार शाम चार बजे भगतसहाय गांव पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर 50,000 रुपये, चांदी क ी करधनी, हाथ के फूल, पीतल के बर्तन, सिलेंडर व चूल्हा समेत करीब दो लाख का सामान ले गए हैं। एसओ महेश पाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन