फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jwellery and cash theft fromfarmer house

किसान के घर से नगदी और जेवर चोरी

Fri, 14 Sep 2018 11:30 PM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 14 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
jwellery and cash theft fromfarmer house
चोरी के बाद खुली अलमारी। - फोटो : अमर उजाला

 टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगौलापुर में चोरों ने किसान के घर से 20 हजार रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जेवरों के खाली डिब्बे गांव से कुछ ही दूर समाधि के पास से बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन

अगौलापुर निवासी रामसागर यादव किसान हैं। उनकी पत्नी सरला यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनके दो पुत्र फर्रुखाबाद में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात रामसागर और सरला छत पर ही खपरैल के नीचे थे। रात में किसी समय घर की चहारदीवारी फांदकर घुसे चोरों ने रामसागर के छोटे पुत्र ब्रजेंद्र यादव के कमरे का ताला तोड़ दिया। यहां रखे बक्से और अलमारी से 20,700 रुपये, सोने का एक हार, कंगन, मांगबेदी, सोने की चार अंगूठी, बेहसर, चांदी के दो सिक्के, दो जोड़ी पायल, जेवरी, कमर बिछुआ सहित लगभग पांच लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब सरला ने कमरे का ताला टूटा देखा। चोरी की जानकारी गोपामऊ पुलिस चौकी और टड़ियावां थाने पर दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
विज्ञापन


गांव में लगते हैं जुए के फड़
अगौलापुर में रामसागर यादव के घर से कुछ दूर जुए का फड़ लगता है। सुबह से रात तक यहां आसपास के गांव के लोग भी आकर जुआ खेलते हैं। माना जा रहा है कि जुआरियों ने ही घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed