फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jwellery and cash theft from house

घर से नगदी और जेवर चोरी

Wed, 18 Jul 2018 11:19 PM IST
hardoi
hardoi Updated Wed, 18 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
jwellery and cash theft from house
demo - फोटो : प्रतीकात्मक

थाना क्षेत्र के ग्राम तिमिरपुर मजरा जलपापुर में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर नगदी और जेवर चुरा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।  

विज्ञापन

 मजरा जमलापुर निवासी कमला देवी गांव में अकेले रहती हैं। उनके चारों बेटे अलग रहते हैं। मंगलवार रात कमला देवी घर में सो रही थीं। देर रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। चोर बरामदे में रखे बक्से को उठाकर कमरे में ले गए और उसका सामान लेकर भाग गए। बुधवार सुबह कमला देवी कमरे में गईं तो बक्सा खुला पड़ा था। कमला देवी ने बताया कि बक्से में उनके सामान के साथ बेटी करुणा के जेवर और नगदी भी रखी थी। कमला देवी के बेटे सोनू ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोर बक्से में रखा सोने का मंगलसूत्र, पायल, चूड़ियां, साड़ियां व 35 सौ रुपये ले गए हैं। थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed