{"_id":"59271f2d4f1c1b64035368c4","slug":"julie-demanded-in-four-days-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में ही उजड़ गई जूली की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन में ही उजड़ गई जूली की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 25 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुहाग के जोडे़ में गमजदा बैठी जूली।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। चार दिन पहले ब्याह कर अलमापुर गांव आई ढड़नी सरैंया गांव की जूली की मांग बुधवार देर रात उजड़ गई। उसके पति शैलेंद्र को बुधवार देर रात अज्ञात युवक ने घर के बाहर गोली मार दी। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति को शव देखकर जूली कई बार बेहोश हो गई।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली की ग्राम पंचायत सदरपुर के मजरा अलमापुर निवासी छोटे सिंह के आठ बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा शैलेंद्र 22 साल का है। 21 मई को शैलेंद्र की शादी माधौगंज थाना क्षेत्र के ढड़नी सरैंया निवासी अमर सिंह की बेटी जूली के साथ हुई थी। घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 8:30 बजे शैलेंद्र घर की छत पर था, उसकी पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ कमरे में टीवी देख रही थी। छोटे सिंह घर बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक छोटे सिंह के दरवाजे पहुंचा। वह मुंह पर अंगौछा डाले था। उसने खुद को शैलेंद्र का दोस्त बताया और कहा कि शादी में न बुलाने का उलहना देने आया है।
विज्ञापन
बेटों को आवाज देने के साथ छोटे सिंह अपने दूसरे मकान की ओर चले गए। वह कुछ दूर पहुंचे थे तभी फायर हो गया। छोटे तुरंत घर की ओर लौटे। दरवाजे पर शैलेंद्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट में गोली लगी थी। शैलेंद्र को पूछने आया युवक भाग चुका था।
कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस से शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉ. सुबोध ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में कोहराम मच गया।
पति का शव देखकर जूली बेहोश हो गई। शादी के चार दिन बाद ही उसकी मांग उजड़ गई। जूली को बिलखता देख हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाल चक्रधन पांडेय ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।