फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelery and Rs 75 through enchantments Hdpe

तंत्र मंत्र के जरिए जेवर व 75 हजार रुपये हड़पे

Wed, 28 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 28 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and Rs 75 through enchantments Hdpe
चोर - फोटो : प्रतीकात्मक

संडीला।  एक तांत्रिक ने कस्बे के एक व्यक्ति, उसके लड़के और घर की औरतों को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर घर में रखा सोना चांदी और 75 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


कस्बे के निवासी मोहम्मद अख्तर ने बताया कि एक तांत्रिक अपने कुछ सहयोगियों के साथ बीस दिन पहले उसके घर पर पहुंचा और उसे तथा उसके लड़कों एवं महिलाओं को बहला फुसलाकर उसके घर में रखे जेवरात व 75 हजार रुपये दोगुने करने के नाम पर निकलवाए और एक पोटली बांधकर सभी को आंखे बंद करने के लिए कहा व पोटली स्वयं ले ली।
विज्ञापन


उसके बाद उसने उसे एक स्थान पर रखवाकर कहा कि बीस दिन तक इस पोटली को न तो खोलना और न ही बाहर निकालना। चालाकी से तांत्रिक ने जेवर और रुपये अपने पास रखकर पोटली में मिट्टी भरवाकर रखवा दिया। 20 दिन बाद जब मोहम्मद अख्तर ने पोटली खोला तो उसमें केवल मिट्टी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मोहम्मद अख्तर और परिवार के लोग सकते में आ गए। उन्होंने थाने सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित प्रार्थना पत्र देकर तांत्रिक एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संडीला कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed