{"_id":"58d95be84f1c1b1e0963e212","slug":"in-betting-the-friend-threw-the-throat-with-a-paper-cutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी में दोस्त ने पेपर कटर से रेता था गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टेबाजी में दोस्त ने पेपर कटर से रेता था गला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हत्या कांडा का खुलासा करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे।
- फोटो : amarujala
हरदोई। मोमिनाबाद में कपड़ा कारोबारी शाहिद की हत्या सट्टे के रुपयों के लेनदेन में उसके दोस्त शहजाद ने की थी। बहाने से बाहर ले जाकर हत्यारोपी ने पेपर कटर से उसका गला रेत दिया था। पुलिस ने हत्याआरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मोमिनाबाद निवासी शाहिद (30) पुत्र सुलेमान कपड़े का कारोबार करने के साथ आटो भी चलवाता था। 24 मार्च को रात करीब साढ़े 9 बजे उसका रक्तरंजिश शव पिहानी रोड पर चरौली सबस्टेशन के पास मिला था।
विज्ञापन
गला धारदार हथियार से रेता गया था। जिला अस्पताल में शाहिद ने दम तोड़ दिया था। सोमवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शाहिद सट्टे की खाईबाजी करता था। मोहल्ले के उसके दोस्त शहजाद पुत्र शमशाद भी सट्टा खेलता था। उसने खाईबाज शाहिद के पास टेस्ट मैच पर दांव लगाया गया था।
शहजाद दांव हार गया था। 35 हजार रुपये उसे शाहिद को देने थे। शाहिद आए दिन तगादा करता था, लेकिन शजहाद टरका देता था। गुरुवार क ो भी शाहिद ने रुपये मांगे थे।
शहजाद ने शाम तक रुपये देने को कहा था। दुकान से घर पहुंचने पर शाहिद ने रात करीब आठ बजे शहजाद को फोन कर बुलाया। शहजाद उसके घर के बाहर पहुंचा और गांव में एक युवक से रुपये लेेने की बात कही।
रुपये लेने के बहाने वह शाहिद को साथ ले गया। शाहिद बाइक चला रहा था जबकि शहजाद पीछे बैठा था। चिरौली पावर हाउस के पास सुनसान स्थान पर उसने गाड़ी रोक दी।
शाहिद कुछ समझ पाता उसके पहले ही शहजाद ने पेपर कटर से उसका गला रेत दिया। घायल होने के बाद भी शाहिद चरौली पावर हाउस के गेट तक भागा, लेकिन वहीं गिर गया।
पावर हाउस के गार्ड की सूचना पर पुलिस ने शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया था। एएसपी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने रुपयों के लिए हत्या करने की बात कुबूल की। एएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।