फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the law is contained in an extramarital affair, gave his life in law

अवैध संबंधों में अंकुश लगा तो जेठ, बहू ने दे दी जान

Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
If the law is contained in an extramarital affair, gave his life in law
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में गांव गजुआखेड़ा में बुधवार को अवैध संबंधों का विरोध करने पर जेठ और बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी।  पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गजुआखेड़ा के चौकीदार गुड्डू (38) और इसी गांव का सरजू रिश्ते में भाई थे। बुधवार सुबह गुड्डू का शव सरजू की बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। सरजू की पत्नी सुनीता (35) ने भी घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुड्डू के परिवार में पत्नी फल्लो के अलावा चार बच्चे हैं।

विज्ञापन


फल्लो के अनुसार गुड्डू के सुनीता से अवैध संबंध थे। इस बात पर फल्लो का गुड्डू से विवाद भी होता था। टोकने पर पति फल्लो के साथ मारपीट करता था। फल्लो ने बताया कि गुड्डू सुबह शौच के लिए खेत पर गए थे, कुछ देर बाद लोगों ने उनका शव फांसी पर लटके होने की खबर दी। गुड्डू के बड़े भाई उत्तम की बीमारी से करीब पंद्रह वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद गुड्डू ने अपनी भाभी फल्लो से शादी कर ली थी। गुड्डू से फल्लो को तीन बच्चे हुए। सरजू ने भी सुनीता और गुड्डू  के अवैध संबंध होने की बात कही। उसने बताया कि सुबह वह मजदूरी के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद पत्नी के फांसी पर लटकने की जानकारी मिली। दोनों के परिजनों ने बताया कि वे लोग गुड्डू और सुनीता के अवैध संबंधों का विरोध करते थे, इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर कोतवाल परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed