{"_id":"589224524f1c1b2f3de82fd0","slug":"high-tension-line-from-the-fall-killed-three-kiln-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन गिरने से तीन भट्टा मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन गिरने से तीन भट्टा मजदूरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कछौना में घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बघौड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। बवाल की आशंका के चलते सबस्टेशन कर्मी ताला डालकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आनन फानन में तीनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी सुरेश कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं।
उनका कछौना कोतवाली क्षेत्र के बघौड़ा गांव में कुबेर ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। इस भट्ठे पर बघौली चौराहे के पास स्थित नई बस्ती निवासी भैयालाल के बेटे अनूप कुमार (22) और अजय कुमार (18) मजदूरी करते थे। भट्टे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव संवालपुर निवासी सोनेलाल का बेटा सुधीर (18) भी मजदूरी करता था। अजय और अनूप कई दिन की छुट्टी के बाद बुधवार शाम को ही भट्टे पर गए थे। कुछ देर बाद अनूप को प्यास लगी। इस पर वह भट्टे के पास खेत में लगे नल में पानी पीने गया था।
इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन के टूटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। अनूप को तड़पता देख भाई अजय बचाने दौड़ा, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को बचाने दौड़ा सुधीर भी करंट की चपेट में आ गया। करंट से तीनों की मौत हो गई। भट्टे के अन्य मजदूरों ने सुरेश कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने चौकी इंचार्ज गौसगंज को हादसे की खबर दी। चौकी इंचार्ज ने सबस्टेशन गौसगंज में सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद सबस्टेशन कर्मचारी ताला बंद कर भाग निकले। कुछ देर बाद भट्ठा मालिक भी मौके पर पहुंचे गए थे। सूचना पर कोतवाल ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और आनन फानन तीनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम तक बिजली विभाग और कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।