फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four year old girl raped, accused arrested

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl raped, accused arrested

क्षेत्र के एक गांव में युवक ने चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में दो मासूमों को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाकर कर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में उक्त बच्ची शाम को दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। परिजन उसे खोजते हुए गांव के बाहर गए। वह एक खेत के पास रोते हुए मिली। बालिका की मां ने गांव के ही एक युवक को मौके से भागते हुए देखा। लहुलुहान बच्ची ने मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन


परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा। बता दें कि इससे पूर्व थाना क्षेत्र में 1 अगस्त 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सितंबर को पिहानी थाना क्षेत्र में दरिंदे ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया था और शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। क्षेत्र में बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं से दहशत है। थानाध्यक्ष एलपी साहू ने बताया कि आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है।

छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने घर में घुस कर महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed