{"_id":"5706a4874f1c1b3b26c81347","slug":"four-million-of-the-former-s-house-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर चार लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर चार लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो टोडरपुर (हरदोई)। बदमाशों ने बुधवार रात मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा गांव में पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर करीब चार लाख के नकदी-जेवर लूट लिए। इस दौरान घर की महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ग्रामसभा जमुरा की प्रधान विट्टा के जेठ पूर्व प्रधान याकूब खां का घर पड़ोस में है। बुधवार रात याकूब खां के पुत्र काजिम खां व उनकी पत्नी तरन्नुम (30) कमरे में सोए थे। काजिम के भाई-बहन और मां-बाप छत पर सो रहे थे। रात करीब 12:15 बजे बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई। पूछने पर भांजे फाजिल का नाम बताया। इस पर तरन्नुम ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही छह बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर डंडे से पीटते हुए भीतर ले गए। भीतर पहुंचकर बदमाशों ने काजिम पर तमंचा ताना और गोली मारने की धमकी देकर अलमारी की चाभी हासिल कर ली।
विज्ञापन
अलमारी से करीब दस तोला सोने के जेवर और 65 हजार रुपये लूटे। फिर काजिम और तरन्नुम के हाथ पैर बांधकर भाग निकले। बदमाशों के जाते ही काजिम ने परिजनों को आवाज दी। छत से उतरे परिजनों ने उनके बंधन खोले। घटना की सूचना पर थाना इंचार्ज विद्यासागर रात करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद घायल तरन्नुम का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। थाना इंचार्ज ने बताया कि छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। काजिम के मुताबिक दो बदमाश कच्छा-बनियान पहने थे। बाकी पूरे कपड़ों में थे। बदमाश तमंचे और डंडे लिए थे।
विज्ञापन