फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former District Panchayat president Kamini Agrawal sued

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा

Mon, 29 May 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 29 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat president Kamini Agrawal sued
FRAUD - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर ईट-भट्ठा चलाने के मामले में तहसीलदार सदर ने सपा सांसद नरेश अग्रवाल की बहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही जुर्माना और रायल्टी आदि वसूलने का नोटिस भी जारी किया गया है। भाजपा नेता की शिकायत पर शनिवार को तहसीलदार ने भट्टे की जमीन की पैमाइश कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी, सोमवार देर शाम डीएम ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल के छोटे भाई की पत्नी कामिनी अग्रवाल का पूरा बहादुर गांव में ईट-भट्ठा था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल के इस ईट भट्ठे की शिकायत भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने शासन में की थी। राजा बक्स ने ईट-भट्ठा ग्राम समाज की जमीन पर होने का आरोप लगाया था। शासन ने डीएम शुभ्रा सक्सेना को मामले की जांच और पैमाइश कराने के आदेश दिए थे।  शनिवार को तहसीलदार सदर रामआसरे ने चकबंदी और राजस्व की टीम और तीन थानों की पुलिस के साथ भट्ठे की जमीन गाटा संख्या 165 और 169 की पैमाइश की थी।
विज्ञापन


पैमाइश का काम करीब तीन घंटे तक चला था। तहसीलदार ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। डीएम ने सोमवार को तहसीलदार को कामिनी अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। तहसीलदार ने बताया कि ईट भट्ठा 2.2 हेक्टेयर (करीब 27) बीघा भूमि पर चल रहा था। पूरी की पूरी जमीन ग्राम समाज की है। ग्राम समाज की जमीन पर अस्थायी निर्माण यानी चिमनी आदि बनाने के मामले में कामिनी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ग्राम समाज समाज की भूमि पर कब्जा करने, निर्माण करने और खनन आदि करने के जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार रायल्टी भी वसूल की जाएगी। इसके अलावा भट्टे के पास सरकारी जमीन पर डंप मिट्टी, कच्ची ईंट हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।


कामिनी अग्रवाल के पति मुकेश अग्रवाल भी जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। सपा सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। कामिनी और मुकेश इस समय जिला पंचायत के सदस्य हैं। कामिनी सपा सरकार में मंत्री रहे नितिन अग्रवाल की चाची हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed