{"_id":"573f62514f1c1bfe16ac72e3","slug":"finally-picked-up-a-truck-with-illegal-liquor-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रक अवैध शराब समेत दबोचे तस्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ट्रक अवैध शराब समेत दबोचे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sat, 21 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। पंजाब और हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर हरदोई में बेचने वाले गैंग के छह लोगों को गुरुवार देर रात बेनीगंज पुलिस ने दबोच लिया। जबकि एक भाग निकला। मुखबिर की सूचना पर पुुलिस और एसटीएफ ने भदहा बैरियर के पास एक ट्रक देशी और एक लोडर अंग्रेजी शराब बरामद की। गिरफ्तार लोगों में दो लोग हरदोई जिले के हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में भदहा बैरियर के पास गुरुवार देर रात पुलिस और एसटीएफ ने चेकिंग के लिए एक ट्रक, एक डाला और दो कारों को रोका। चेकिंग में ट्रक में 1200 पेटी देशी शराब और लोडर में 75 पेटी अंग्रेजी की शराब लदी थी।
विज्ञापन
ट्रक में चालक सहित दो, लोडर में चालक और चार लोग कार में सवार थे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया जबकि कार में सवार एक व्यक्ति भाग निकला। कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक और लोडर में लदी शराब हरियाणा और पंजाब से बेनीगंज लाई जा रही थी।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में बेनीगंज के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी शमशाद भी शामिल है। शमशाद ही ट्रक लेकर आ रहा था। वहीं तस्करी कर आने वाली शराब हरदोई के अलावा लखनऊ, कानपुर और सीतापुर में सप्लाई की जाती थी।
पूछताछ में शमशाद ने शराब सप्लाई करने की बात कबूली। उसके मोहल्ला कृष्णा नगर गोदाम पर छापा मारकर पंजाब प्रदेश की 75 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पुलिस ने धीरेंद्र कुमार यादव निवासी बरबटापुर बघौली, गुरुशरन, बलजीत दोनों निवासी होशियारपुर पंजाब, शिवकुमार तिवारी निवासी मैगलगंज लखीमपुर खीरी, विजय गुप्ता निवासी अलीगंज लखनऊ बताए हैं।