{"_id":"584704d94f1c1bfd64448930","slug":"father-s-funeral-returning-after-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की अंत्येष्टि कर लौट रहे बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की अंत्येष्टि कर लौट रहे बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के घटियाघाट से वृद्ध की अंत्येष्टि कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार रात ट्रक की टक्कर लगने से पलट गई थी। इस हादसे में वृद्ध के एक बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर कला गांव निवासी रामबाबू शुक्ला (65) का रविवार को निधन हो गया था।
सोमवार सुबह परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से फर्रुखाबाद के घटियाघाट पर शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। अंतिम संस्कार कर देर शाम सभी ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे। पाली थाना क्षेत्र के कनिखला गांव के पास क्रास करते समय ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली में करीब 15 लोग सवार थे। इस हादसे में राम सागर (60) पुत्र सुमेर की मौके पर मौत हो गई और आनंद शुक्ला उर्फ कुलदीप (28) पुत्र स्व. रामबाबू, उसके बड़े भाई संजीव (30) और छोटा भाई अतुल (18) के अलावा राजीव अगिभनहोत्री (35) सहित आठ लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आनंद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। राजीव को हालत गंभीर के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रामबाबू के छह बेटों में आनंद तीसरे नंबर का था। वह सिरोमन नगर में क्लीनिक चलाता था। उसके एक बेटी राशि (2) और दस दिन का बेटा है।