फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father killed innocent shake down

पिता ने मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला

Wed, 04 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 04 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Father killed innocent shake down
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

टड़ियावां (हरदोई)। एक शराबी ने पहले पत्नी को पीटा, सुबह सोकर उठा तो पत्नी को घर पर न पाकर गुस्से से भर उठा और अपने छह महीने के बच्चे को जमीन पर पटककर मार डाला। शौच से लौटी पत्नी बच्चे की हालत देख उसे पहले थाने ले गई। वहां से बच्चे को अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सोमवार रात टड़ियावां थाना क्षेत्र के गद्दीपुरवा के मजरा सिंकदरपुर में हुई।   

विज्ञापन


गद्दीपुरवा के मजरा सिंकदरपुर निवासी हरीशंकर पंजाब में मजदूरी करता है। करीब 15 दिन पहले गांव आया था। पत्नी संगमदीन का आरोप है कि सोमवार रात पति ने उसे शराब के नशे मेें किसी बात पर पीटा और सो गया। सुबह करीब छह बजे वह पति हरीशंकर, छह माह के बेटे हिमांशु, डेढ़ साल के बेटे रोशन और बेटी डोली (चार) को घर में सोता छोड़ कर शौच के लिए खेत पर चली गई।
विज्ञापन


इस बीच नींद खुलने पर घर में पत्नी को न पाकर हरीशंकर ने गालीगलौज शुरू दी और बिस्तर पर सो रहे हिमांशु को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसके मुंह और आंखों से खून निकलने लगा। इस बीच घर में घुसी संगमदीन बेटे हिमांशु को जमीन पर पड़ा देख कर चीखने लगी। वह हिमांशु को लेकर थाने पहुंची और थाना इंचार्ज हेमंत राय को घटना की जानकारी दी। थाना इंचार्ज ने तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इंचार्ज के निर्देश पर पुलिस ने घर जाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंचार्ज के मुताबिक पूछताछ में हरीशंकर ने बताया कि विवाद के दौरान उसका हाथ पत्नी के बजाय बच्चे को लग गया। इससे उसकी जमीन पर गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed