{"_id":"57b0b3e04f1c1b036d6ead5a","slug":"farmer-shot-on-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज के किसान को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज के किसान को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
मल्लावां। थाना क्षेत्र के कोेकटमऊ गांव में कन्नौज निवासी किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कन्नौज शहर कोतवाली के ग्राम दाईमऊ निवासी उमाशंकर (58) पुत्र श्रीकृष्ण ने मल्लावां के कोकटमऊ गांव में ठेके पर लोगों की खेती ले रखी है। वह खुद ही ठेके की जमीन पर खेती करता है। इसके चलते अक्सर उसका कोकटमऊ आना-जाना रहता है। रविवार को भी वह दाईमऊ से कोेकटमऊ आया था। देर शाम वह खेतोें की तरफ गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उमाशंकर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन उमाशंकर को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उमाशंकर के भतीजे छुन्नू ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में उनको तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन