फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   False air firing in Bhagwat Katha

भागवत कथा में अंधाधुंध हवाई फायरिंग

Sat, 25 Mar 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 25 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
False air firing in Bhagwat Katha
भागवत कथा स्थल पर पड़े पत्थर - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर में चल रहे भागवत कथा में शुक्रवार देर शाम दर्जनभर युवकों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस की लापरवाही के विरोध में लोगों ने बिलग्राम चुंगी चौराहे पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने भीड़ को समझाकर रास्ता खुलवाया। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राधानगर निवासी राजू गुप्ता के घर के बाहर दो दिन से भागवत कथा चल रही है। आरोप है कि कथा के दौरान गुरुवार को मोहल्ले के रवी गुप्ता ने हंगामा कर पथराव कर दिया था। नशे में धुत रवी समझाने पर राजू के साथ गाली गलौच करने लगा। पत्थर लगने से राजू के बहनोई शहर के मोहल्ला रामनगरिया निवासी दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस बात पर राजू की रवी से कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने जैसे तैसे दोनों को शांत करा दिया था। गुरुवार को राजू गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि  शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रवी, जमुना गुप्ता, प्रकाश, सर्वेश सहित 10-12 युवक कथा स्थल पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। फायरिंग के बाद युवक भाग निकले। तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए राधानगर के लोगों ने बिलग्राम चुंगी चौराहे पर जाम लगा दिया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, कार्यवाहक कोतवाल राजन कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी ने किसी तरह भीड़ को समझाकर जाम खुलाया। एएसपी ने बताया कि  हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।


भागतव कथा आयोजक राजू गुप्ता और हमलावर रवी गुप्ता के मकान आसपास हैं। गुरुवार रात रवी और उसके साथी नशे में धुत होकर कथा स्थल पहुंचे थे। इन लोगों ने कथा सुन रही कुछ युवतियों से छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर पथराव और हंगामा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed