फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Enraged people accused of killing teen beating executed

किशोर की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 03 Sep 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Thu, 03 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अहेमी में बच्चों के विवाद में गुस्साए युवक ने
विज्ञापन
गोली मार दी। गोली लगते ही किशोर की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने ईंट पत्थर से कूंच कर गोली मारने वाले युवक को मार डाला।

मृतक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। दो की हत्या से गांव में दहशत फैल गई। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के अहेमी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र कुमार(45) के बेटे शिवम और पड़ोस में रहने वाले रामकरन गुप्ता के बेटे पंकज के बीच झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया। रामकरन गुप्ता अपने बेटे पंकज (15) को लेकर शिकायत करने वीरेंद्र के घर पहुंचा।

आरोप है कि तैश में आए वीरेंद्र ने तमंचे से पंकज उर्फ भूरा को गोली मार दी। इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रामकरन व परिवार के लोग आनन- फानन में पंकज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत की खबर गांव में पहुंची तो गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से वीरेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। दो की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह मयफोर्स गांव में पहुंचे। 

हिस्ट्रीशीटर के खुले आम घूमने पर स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताई। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसआई राजेश सिंह ने बताया कि मृतक वीरेंद्र हिस्ट्रीशीटर था। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed