फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dispute between two group, 10 people injured

निर्माण के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दस घायल

Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
dispute between two group, 10 people injured
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
चपरतला गांव में बुधवार को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ के मजरा जरेरा निवासी हेमलाल पुत्र मन्ना ने बताया कि पड़ोस के गांव चपरतला में उसकी कुछ जमीन पड़ी है। बुधवार सुबह 9 बजे उसकी जमीन पर चपरतला निवासी रामिकशोर पुत्र मुल्ला, जगदीश पुत्र लोहंगी, कन्हैयालाल पुत्र मोहनलाल व वंशीलाल पुत्र रामकिशोर नींव खोदकर निर्माण कार्य कराने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हेमलाल ने बताया कि उसका भाई अच्छेलाल, बेटा सरोज, पत्नी हेमपुष्पा, राधादेवी पत्नी अच्छेलाल आदि मौके पर आ गए और बीच बचाव करने लगे। इस पर आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मण पुत्र रामकिशोर निवासी चपरतला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पिता रामकिशोर, भाई वंशीलाल, राजीव, बहन रामदेवी व माता रामश्री बुधवार सुबह गांव में पड़ी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच वहां आए जरेरा निवासी सोबरन, अच्छेलाल, हेमलाल पुत्रणग मन्ना, अशोक कुमार, सरोज कुमार, राधा, हेमपुष्पा व चपरतला निवासी मंशाराम पुत्र प्यारेलाल ने उसके परिजनों पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट में उसकी मां, पिता, भाई व बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed