{"_id":"5867f9b94f1c1b7675eeed0b","slug":"december-saw-huge-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी हत्याओं का गवाह बना दिसंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी हत्याओं का गवाह बना दिसंबर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। साल का आखिरी महीना पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित नौ हत्याओं का गवाह बना। इसमें संडीला में एक महिला को जिंदा जला दिया गया जबकि पचदेवर में युवती को फांसी पर लटकाया गया। नामजद रिपोर्ट होने के बावजूद पूर्व प्रमुख की हत्या के आरोपियों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई जबकि महिलाओं की तो अभी तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दो दिसंबर को लोनार थाना क्षेत्र के बहोनपुर निवासी सत्येंद्र पांडेय (30) और शहर कोतवाली के मोहल्ला आलू थोक निवासी हिमांशी श्रीवास्तव (25) की हत्या कर दी गई। सत्येंद्र व हिमांशी नेउरादेव के डॉ. राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। बहोरनपुर स्थित सत्येंद्र के मकान में हिमांशी की हत्या की गई थी। जबकि सत्येंद्र का शव गांव के बाहर खेत में शीशम के पेड़ से फांसी पर लटकता मिला था।
विज्ञापन
मृतका की मां शिल्पी श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कॉलेज के प्रबंधक हर्ष वर्धन और उनके सत्यम व शुभम पर हत्या का अरोप लगाया था। हत्याकांड में पुलिस शुरुआत से ही लीपापोती कर रही है। पुलिस यही मान कर चल रही है कि पहले सतेंद्र ने हिमांशी की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली। 9 तारीख को संडीला कोतवाली क्षेत्र के लूमामऊ के पास अज्ञात युवती (22) को जिंदा जला दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलने के करीब 50 मिनट बाद पहुंची थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है। 22 दिन बाद भी पुलिस की टीमें हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। 13 तारीख को पचदेवरा थाना के पकरा गांव के बाहर अज्ञात महिला की फांसी पर लटका कर हत्या कर दी गई। बिलग्राम के डाभा गांव निवासी बलराम पाल (45) का अपहरण कर हत्या कर दी गई।
पिहानी के मोहल्ला भाटन निवासी निमिष गुप्ता (25) पुत्र राम नरेश गुप्ता का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने फिरौती को लेकर हत्या किए जाने की बात कहकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मृतक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। इसी तरह अतरौली थाना क्षेत्र में भीखमपुर अईमा गांव की सुमन (35) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पाली थाना क्षेत्र के चकगौरा गांव निवासी गोपाल (20) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुरसा थाना के मलिहामऊ निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्र की उनके कॉलेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।