फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM 37 progeny recovered, two dead

डीसीएम से 37 गोवंश बरामद, दो मरे

Wed, 16 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 16 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
DCM 37 progeny recovered, two dead
गोपामऊ में डीसीएम से बाहर निकाले जा रहे गोवंश। - फोटो : अमर उजाला

गोपामऊ। टडियांवा थाना क्षेत्र के गोपामऊ में पुलिस ने सोमवार रात गोवंश को लेकर जा रही डीसीएम बरामद की। पशु तस्कर डीसीएम छोड़कर भाग गए। डीसीएम में भरे गोवंश में से दो की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोपामऊ चौकी पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान क स्बा के पिहानी तिराहा के पास हरदोई की तरफ से आ रही डीसीएम रुकवाने के लिए चालक को हाथ दिया। पुलिसकर्मी को देखकर चालक ने डीसीएम को तेजरफ्तार से कस्बा के  अंदर की तरफ गए रास्ते पर दौड़ा दी। इससे डीसीएम कास्बा के अंदर बैंक आफ इंडिया की शाखा के पास फंस गई। डीसीएम का पीछा कर रहे चौकी इंचार्ज वीरेंद्र जब तक मौके पर पहुंचे चालक व अन्य लोग भाग गए थे। पुलिस ने डीसीएम से 37 गोवंश बरामद किए जिसमें से दो की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed