फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Confirmation of rape, sent to jail

दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को जेल भेजा

Mon, 22 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 22 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of rape, sent to jail
रेप - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी के साथ रिश्तेदार ने शुक्रवार शाम दुष्कर्म किया था। किशोरी घर में अकेली थी। मां-बाप गांव में सत्संग सुनने गए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी मां-बाप शुक्रवार शाम गांव में हो रहे सत्संग में गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका रिश्तेदार आया। युवक शराब के नशे में था। कुछ देर वह युवती से मजाक करता रहा। इसके बाद युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने विरोध किया, तो गाली गलौज कर मारपीट की। मामला बढ़ता  देख किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने दुपट्टे से मुंह बांध कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद जान-माल के नुकसान की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्संग से घर आने पर किशोरी ने मां-बाप को आप बीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शनिवार को सधई बेहटा निवासी युवक  पंकज कुमार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया था। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed