फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   class 8 student suicide

कक्षा आठ के छात्र ने लगाई फांसी

Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

इंदिरानगर के डी ब्लॉक स्थित ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलते हुए खुदकुशी की आशंका जताई है। हालांकि, शुरुआती छानबीन में पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर ब्ल्यू व्हेल अथवा किसी अन्य जानलेवा गेम का लिंक अथवा डाउनलोड नहीं मिला है। मोबाइल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आदित्यवर्धन सिंह हरदोई निवासी अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह का बेटा था। करीब एक साल पहले मां अरुणा उसे पढ़ाई के लिए लखनऊ पिता उदय प्रकाश सिंह के घर ले आई थीं। उदय का पब्लिकेशन हाउस है और अरुणा वहीं नौकरी भी करती हैं। घर पर उदय के अलावा उनकी पत्नी सरला सिंह हैं। अरुणा ने बेटे का एडमिशन खुर्रमनगर रिंग रोड स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल में करा दिया था। बकौल अरुणा, बेटे की परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को भी उसका पेपर था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ खेलता रहा। उसकी गतिविधियां सामान्य थीं। बृहस्पतिवार सुबह उदय और अरुणा ऑफिस चले गए। घर पर आदित्य और उसकी नानी थीं। आदित्य अपने कमरे में था। दोपहर करीब एक बजे सरला ने पानी की मोटर बंद करने को उसे आवाज दी। कई बार पुकारने पर भी जवाब नहीं मिला तो सरला उसके कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आदित्य का शव फंदे से लटका हुआ था। उनकी चीख सुन पड़ोसी विष्णु, गुड्डू व अन्य लोग आ गए। आदित्य को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों का कहना था कि आदित्य पढ़ाई में होशियार था। उस पर पढ़ाई का दबाव नहीं रहा। परिवार में अन्य कोई परेशानी नहीं थी। बीते एक सप्ताह से वह दिनभर मोबाइल में कोई गेम जरूर खेलता रहता था। अक्सर वह अकेले में देर रात तक गेम खेलता था। हो सकता है कि वह ब्ल्यू व्हेल जैसा कोेई खतरनाक गेम खेल रहा हो, जिसमें उसे खुदकुशी के लिए उकसाया जा रहा हो। हालांकि, फोन की पड़ताल में पुलिस को कोई खतरनाक गेम नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed