{"_id":"5cffef7abdec2207203aed15","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-2-houses-in-2-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों की नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों की नगदी और जेवर चोरी
Tue, 11 Jun 2019 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र मेें सोमवार रात चोरों ने दो गांवों में दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से 1.15 लाख रुपये और करीब 12 लाख के जेवर चुरा ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय गौरी निवासी शब्बीर अहमद के घर पर सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। शब्बीर ने बताया कि रात में पड़ोसी जुम्मन के घर से चोरों ने सीढ़ी उठाई और उसके घर की छत पर चढ़ गए। चोरों ने पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का हार और अंगूठी निकाल ली। इसके बाद नीचे उतरे चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर 75 हजार रुपये और सोने के दो हार, छह अंगूठी, एक जूड़ा, 8 चूड़ी, मांगबेदी, सोने की चेन समेत लगभग दस लाख के जेवर चुरा लिए। मंगलवार सुबह परिजन जागे तो कमरों में रखा सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। शब्बीर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर ग्राम रामनगर बरहुआं निवासी नीरज के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। नीरज ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात में पड़ोसी की छत से होते हुए घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया। 40 हजार रुपये, 1 हार, 2 जोड़ी झाले, 6 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, 4 जोड़ी पायल चुरा ले गए। नीरज ने बताया कि खटपट सुनकर उसके भाई प्रदीप की पत्नी रूबी जग गई। रूबी ने छत से नीचे देखा तो तीन लोग डंडा लिए दिखे, इस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक चोर भाग गए। नीरज ने रात में यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर दूर पहुंचने में पुलिस को लगे तीन घंटे
मल्लावां। कस्बे से रामनगर बरहुुआं गांव की दूरी लगभग 3 किलोमीटर और सराय गौरी 4 किलोमीटर दूर है। रात में दोनों गांव में चोरी होने के बाद पीड़ितों ने यूपी 100 के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी थी। यूपी 100 की पुलिस कुछ देर में मौके पर पहुंच गई, लेकिन कोतवाली पुलिस को रामनगर बरहुआं तक पहुंचने में तीन घंटे लग गए।