फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cash and jwellery theft from 2 closed house

दो घरों से नगदी और सामान चोरी

Wed, 13 Feb 2019 11:57 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 13 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
cash and jwellery theft from 2 closed house
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

कासिमपुर थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। दोनों परिवार बाहर रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।  

विज्ञापन

गांव मन्नाखेड़ा निवासी जितेंद्र चंडीगढ़ में काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। मंगलवार देर रात चोरों ने उसके घर और पड़ोस में स्थित दिनेश के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बुधवार सुबह जितेंद्र के चाचा धनीराम ने दोनों के घरों का ताला टूटा देखा तो वह अंदर गए। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। धनीराम ने घटना की जानकारी जितेंद्र को दी। गांव में रहने वाली दिनेश की मां को चोरी की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंचीं। दिनेश की मां मीरा देवी ने बताया कि बेटा लखनऊ में दुकान पर काम करता है। रुपये और जेवर घर में रखे थे। क्या चोरी हुआ है, इसकी सही जानकारी दिनेश ही दे सकेगा। घटना की जानकारी उसे दे दी गई है। कासिमपुर एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि अभी तक दोनों मामलों में तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed