संडीला में कार सवार बदमाशों ने सराफ को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानस नगर निवासी सराफ को कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार सुबह लूट लिया। सराफ बाइक से दुकान खोलने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानस नगर निवासी सराफ गौरव रस्तोगी की कासिमपुर में दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से दुकान खोलने के लिए निकला। वह जल्लापुर गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी।
बाइक बेकाबू होकर गिरती इससे पहले ही गौरव ने बाइक रोक दी। तभी कार से पांच नकाबपोश बदमाश उतरे और उस पर असलहे तान दिए। गौरव के मुताबिक बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और उससे गाड़ी की चाभी छीनकर डिग्गी में रखा बैग निकाल लिया।
बैग में दो किलो चांदी, पांच हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी थी। बदमाशों ने उसका मोबाइल व हाथ में पहनी अंगूठी भी ले लिया। इसके बाद वे कासिमपुर की ओर भाग निकले। गौरव घर लौटकर आया और परिजनों को वाकया बताने के बाद कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।