फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bus ruined byke rider 2 friends

बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला

Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
bus ruined byke rider 2 friends
जाम लगाए लाोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयागांव के निकट बाइक सवार दो दोस्तों को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस के समय से न पहुंचने से नाराज लोगों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने लोगों को समझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन

सोमवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहरुआ सकतपुर निवासी रमेश (20) पुत्र इंदल गांव निवासी दोस्त किंगराज (22) पुत्र रामभजन के साथ बाइक से ग्राम खेतुई बहन कुन्ना पत्नी श्रीकृष्ण के घर जा रहा था। बाइक किंगराज चला रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शहर कोतवाली के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के निकट लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। किंगराज की फौरन ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना के बाद भी लगभग आधे घंटे तक एंबुलेंस और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान रमेश ने भी तड़पकर दम तोड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव और नगर क्षेत्राधिकारी विजय कुमार राना मौके पर पहुंचे। दुर्घटना करने वाली बस को भी लालपालपुर में पकड़ लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने एंबुलेंस के समय से न पहुंचने के मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग 50 मिनट तक हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन


 सड़क के दोनों ओर तीन किमी लंबा जाम  
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही होती रहती है। यही कारण रहा कि हादसे के बाद घटनास्थल के दोनों तरफ लगभग तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में भारी वाहनों के साथ ही छोटे वाहन भी बड़ी संख्या में फंस गए। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य होने में 40 मिनट का समय लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 के सिपाही से अभद्रता  
कई बार फोन किए जाने के बाद मौके पर यूपी 100 का सिपाही पहुंचा। उसे देखकर ग्रामीण भड़क गए। कुछ ग्रामीणों ने डंडे से बाइक का इंडीकेटर तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सिपाही से अभद्रता भी की।


और साथ छोड़ दी दुनिया
 ग्रामीण बताते हैं कि अक्सर किंगराज और रमेश दिल्ली मेें प्राइवेट फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जाते थेे। सोमवार को भी दोनों एक साथ थे और दुनिया को एक साथ ही अलविदा कह दिया। रमेश छह भाइयों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। उधर दूसरी ओर किंगराज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed