{"_id":"57fe7f7d4f1c1b675229039f","slug":"bull-took-the-lives-of-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने ले ली ग्रामीण की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ ने ले ली ग्रामीण की जान
अमर उजाला/हरदोई
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
dead body
संडीला पुरानी तहसील में सांड़ के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। संडीला कोतवाली क्षेत्र के जंवर गांव निवासी पुत्तीलाल (55) मंगलवार को तहसील में एक वकील के तख्त के पास खड़े थे।
इस दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग दौड़ते सांड़ ने पुत्तीलाल को पटक दिया। जैसे तैसे लोगों ने सांड़ को भगा कर 108 एंबुलेंस से ग्रामीण को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टर ने मरहम पट्टी कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय ग्रामीण की मौत हो गई।