फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   brothers wife murder

भाभी को मौत के घाट उतारा

Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
brothers wife murder
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा में देवर ने गर्दन पर फावड़ा मारकर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फावड़ा कब्जे में ले लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन

ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा निवासी रामप्रताप तीन भाई हैं। बड़ा भाई सियाराम परिवार और मां गायत्री के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है। राम प्रताप परिवार के साथ गांव स्थित घर में रहता है। छोटा भाई ओम प्रकाश अविवाहित है और वह भी राम प्रताप के साथ ही रहता है। सोमवार सुबह राम प्रताप खेत में पानी लगाने गया था। घर में उसकी पत्नी कंचन (30), पुत्री पिंकी (11), पुत्र आयुष (6) और भाई ओम प्रकाश थे। सुबह 11 बजे ओम प्रकाश का किसी बात को लेकर भाभी कंचन से विवाद हो गया। इस पर ओम प्रकाश ने घर के आंगन में ही रखा फावड़ा उठाकर कंचन की गर्दन पर मार दिया। मौके पर ही कंचन गिर गई और उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद ओम प्रकाश घर पर ही बना रहा। दोपहर एक बजे जब राम प्रताप खेत से वापस घर आया तो कंचन का शव देखकर उसके होश उड़ गए। पास ही फावड़ा पड़ा था और ओम प्रकाश ने कंचन की हत्या करने की बात उससे कही। राम प्रताप ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ओम प्रकाश को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।        
विज्ञापन

    
आंगन की मिट्टी पर मिले जद्दोजहद के निशान
मौके पर जो हालात नजर आए उससे ऐसा लगता है कि ओम प्रकाश ने भाभी कंचन पर तब हमला किया जब वह घर के आंगन में लगे हैंडपंप की चौकी पर बर्तन धो रही थी। हमला होने के बाद उसने बचने के लिए खूब कोशिश की। इस जद्दोजहद के निशान भी आंगन की मिट्टी पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकतों से परेशान होकर बड़ा भाई चला गया दिल्ली      
सुरसा (हरदोई)। ओम प्रकाश की उम्र लगभग 27 वर्ष है। गांव में एक ही घर में राम प्रताप का परिवार, ओम प्रकाश और मां गायत्री भी रहती थी। बड़ा भाई सियाराम भी यहां रहता था, लेकिन ओम प्रकाश की हरकतों से तंग आकर सियाराम अपने परिवार को लेकर दिल्ली चला गया था। कुछ वर्ष पूर्व ओम प्रकाश ने मानसिक रूप से बीमार होने के कारण गांव में सभी से झगड़ना शुरू कर दिया और परिजनों को भी परेशान करता था। इससे परेशान होकर मां गायत्री भी सियाराम के पास दिल्ली में जाकर रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed