फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Breaking shutter two million theft of two stores in Nevada

नेवादा में दो दुकानों के शटर तोड़कर दो लाख की चोरी

Thu, 09 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 09 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Breaking shutter two million theft of two stores in Nevada
नेवादा में चोरी के बाद दुकानों के टूटे शटर दिखाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala

भरावन। थानाक्षेत्र के पीपरगांव नेवादा बाजार में बुधवार रात शटर तोड़कर चोर दो दुकानों से दो लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर ले गए। एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। आए दिन हो रही चोरियों से खफा व्यापारियों से सुबह अतरौली रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने बाजार में गश्त बढ़ाने और  चोरियों का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी कौशल मौर्य की पीपरगांव नेवादा बाजार में रेडीमेड कपडे़ की दुकान है। इसी बाजार में बकवा के अवधेश मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दोनों दुकानें के ताले तोड़कर हाथ साथ कर दिया। सुबह शटर खुले देखकर आसपास के लोगों ने व्यापारियों को सूचना दी। इस पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। कौशल ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 2 हजार रुपये सहित करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन


अवधेश की दुकान से 30 मोबाइल फोन, 5 हजार के रिचार्ज कूपन, एक प्रिंटर सहित 60 हजार का सामान चोर उठा ले गए। बाजार में तिवारीखेड़ा निवासी छोटू की चप्पल की दुकान का शटर भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। अवधेश ने बताया कि उनकी दुकान में पिछले साल भी कई लाख का माल चोरी हो गया था। आए दिन हो रही चोरी से गुस्साए व्यापारियों ने अतरौली रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाजार में गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसओ अतरौली श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed