फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bdc member suicide by taking poison

बीडीसी सदस्य ने जहर खाकर जान दी

Tue, 16 Apr 2019 11:22 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
bdc member suicide by taking poison
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 बहन का तिलक चढ़ाकर लौटने के बाद अगले दिन टोडरपुर क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई वजह नहीं बताई है। वहीं पुलिस घरेलू विवाद की बात कह रही है।

विज्ञापन

टोडरपुर विकास खंड के ग्राम पिश्तिया निवासी राजेंद्र (32) पुत्र रामचंद्र क्षेत्र पंचायत के सदस्य थे। वह खेती करते थे। सोमवार को राजेंद्र अन्य परिजनों के साथ बहन रीना का तिलक चढ़ाने शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा गए थे। रात में ही तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग वापस आ गए थे। मंगलवार सुबह राजेंद्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो आनन-फानन ही उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी गए। जहां कुछ देर बाद राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष मझिला अशोक यादव ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी है, लेकिन परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घरेलू विवाद की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed