फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Assailah factory busted, three arrested

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Assailah factory busted, three arrested
जानकारी देते एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ श्यामांकात त्रिपाठी व हिरासत में आरोपी। - फोटो : amarujala

हरदोई। पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली।  पुलिस ने पिहानी थाना क्षेत्र में संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बने, अधबने असलहे, व असलहा बनाने के उपकरण भी कब्जे में लिए गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर असलहा खरीदने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है। उसके घर से दो देसी राइफल बरामद की गई हैं। एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकाराें को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि डकैती लूट और चोरी की वारदात के खुलासे में लगी पिहानी पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम अब्दुला नगर के एक बाग में असलहे बना रहे हैं। इसके बाद सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में पिहानी पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने अब्दुला नगर गांव स्थित रामसहाय यादव के बाग में छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से मिर्जा लोहार निवासी भौवनापुर थाना पसिगवां जिला सीतापुर व आसिफ निवासी ग्राम सरेंहजू थाना पिहानी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बने व अधबने असलहे, शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने आसिफ की निशानदेही पर उसके घर तथा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिगवां निवासी गुरुजीत सिंह के घर से दो देसी राइफल बरामद की। पुलिस ने गुरुजीत को भी हिरासत में ले लिया है। गुरुजीत ने आरोपियों से असलहा खरीदने की बात कुबूल की है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पूछताछ मेें आरोपियों ने असलहे बनाने और उन्हें हरदोई, लखीमपुर व सीतापुर में बेचे जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को एसपी ने नगद पुरस्कार दिए जाने की बात कही है। बताया कि तीनों के खिलाफ पिहानी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इस मौके पर सीओ हरियावां श्यामाकांत त्रिपाठी व पिहानी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed