{"_id":"6ad73f0b62cecacaee0d542c","slug":"man-breaks-into-house-attacks-girl-her-mother-with-knife-suicide-in-jalandhar-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में खूनी वारदात!: घर में घुसकर लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमला, फिर जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में खूनी वारदात!: घर में घुसकर लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमला, फिर जहर खाकर दी जान
Tue, 20 Oct 2026 03:44 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:44 PM IST
सार
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
माैके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के मकसूदां स्थित आनंद नगर की गली नंबर-3 में एक युवक ने लड़की और उसकी मां पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने जहर निगल लिया। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रीत सिंह निवासी नंदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खुला होने के दौरान सीधे घर में घुस गया। आरोप है कि उसने मनप्रीत कौर पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने आई उसकी मां पर भी हमला किया गया। हमले में मां-बेटी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमला करने के बाद युवक ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि ओमप्रीत सिंह ने मनप्रीत कौर और उसकी मां पर चाकू से हमला किया था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।