फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After lying with deaf-mute child murder suspect

मूक-बधिर बालक के साथ कुकर्म के बाद हत्या की आशंका

Mon, 23 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 23 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
After lying with deaf-mute child murder suspect
खून - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। बघौली थाना खेत्र के निवासी मृतक बालक के परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के बोझवा गांव निवासी राम सागर के चार बेटों में बीरू (9) सबसे छोटा था। चार भाइयों में पप्पू बड़ा है और प्रदीप दूसरे नंबर का है । उससे छोटे परमाई और बीरू बचपन से ही बोलने और सुनने में सक्षम नहीं थे। पप्पू का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था
विज्ञापन


। करीब तीन साल पहले पप्पू प्रेमिका को लेकर चला गया था। इसके बाद से वह गांव नहीं आया है। राम सागर का आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश थी। उसने बताया कि बीरू गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। शुक्रवार को उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह नरेश पुरवा निवासी जयराम अपने गेहूं  के खेत में दवा डाल रहे थे। इसी दौरान बीरू की लाश मिली थी। वह नगभन अवस्था में था। उसकी पैंट लाश केे पास ही रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था।


सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राम सागर ने गांव के ही लोगों पर पुरानी रंजिश में बेटे के साथ कुकर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed