फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After firing at the farm cow, uncle-nephew wounded

खेत में गाय जाने पर गोली चली, चाचा-भतीजा घायल

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
After firing at the farm cow, uncle-nephew wounded
फाय‌र‌िंग - फोटो : logo

हरपालपुर (हरदोई)। खेत में जंगली गाय जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडा व गोली चली। दो चाचा-भतीजा घायल हो गया। उनको स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर दोनाली बंदूक बरामद कर ली है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौली मजरा गौरिया निवासी देवव्रत्त (38) अपने चाचा शिवनाथ सिंह (65) के साथ रविवार की सुबह अपने मक्का के खेत में गुड़ाई कर रहे थे। गांव निवासी रामचंद्र, लक्ष्मण सिंह, ज्ञानू और श्यामू असलहे से लैस होकर वहां आ गए। उन लोगों ने देवव्रत आदि पर जंगली गाय को उनके खेत में खदेड़ देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर उन्होंने गाली गलौज कर दी। जिसका देवव्रत आदि ने विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन लोगों ने दोनों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इससे चाचा भतीजा घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही देवव्रत्त के परिवार के अन्य लोग आ गए। जिस पर वह लोग मौके से भाग गए। परिजनों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर लक्ष्मण सिंह, राम चंद्र व श्यामू को हिरासत में ले लिया। लक्ष्मण सिंह के पास से दोनाली बंदूक भी मिली है। पुलिस ने देवव्रत्त की तहरीर पर रामचंद्र, लक्ष्मण, ज्ञानू और श्यामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष लाल्ता प्रसाद साहू ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed